हिंसक झड़प मामले में पैक्स अध्यक्ष समेत 15 नामजद
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजोई गांव में विजय जुलूस के दौरान हुई हिसक झड़प मामले में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बाकन गांव निवासी मुन्ना सिंह समेत 15 नामजद अभियुक्त बने हैं। मामले में बुधवार को दोनों गुट से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घायल बिजोई गांव के संगेश सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पैक्स अध्यक्ष मुन्ना के अलावा बिजोई गांव निवासी अजय सिंह, संजय सिंह, (दोनों भाई) बाकन गांव निवासी मनीष सिंह, सुबोध कुमार सिंह, मिथुन कुमार, विजय सिंह नामजद अभियुक्त बने हैं। सभी आरोपितों पर संगेश ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पैक्स अध्यक्ष के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बिजोई गांव के संत सिंह, सतीश सिंह, संगेश सिंह, देवानंद सिंह, नित्यानंद सिंह, फेसर थाना के नेतलाल बिगहा निवासी मुन्ना यादव, संतोष यादव, आशा बिगहा निवासी मुन्ना सिंह नामजद अभियुक्त बने हैं। पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि जीत के बाद ग्रामीणों ने मिल रहे थे कि सभी जानलेवा हमला कर दिए। मारपीट कर हमें एवं बचाने पहुंचे गांव के सुबोध कुमार सिंह को घायल कर दिए। पुलिस ने दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। घटना के बाद दोनों गुट में तनाव कायम है।