Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शिक्षा व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता : डीइओ

औरंगाबाद । जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रभार ग्रहण किया। कर्मियों के साथ

By Edited By: Updated: Sat, 04 Jul 2015 07:58 PM (IST)
Hero Image

औरंगाबाद । जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रभार ग्रहण किया। कर्मियों के साथ वार्ता की। जिले की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति सुधारने पर चर्चा की। शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना प्राथमिकता होगी। योजना बनाई जाएगी। कहां क्या सुधार है उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। जो कमी है उसे एक दिन में तो सुधारा नहीं जा सकता लेकिन इतना प्रयास जरूर होगा कि जिले के सभी विद्यालय में नियमित रूटीन के अनुसार पठन पाठन चलता रहे। उन्हें खुद में यह समझना होगा कि अन्य जाब से शिक्षण कार्य सर्वोच्च है। विद्यालय में पढ़कर बच्चे राजनेता, अधिकारी एवं कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करते हैं। ऐसे में प्रारंभिक अवस्था से ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अनिवार्य है।