मदनपुर में 12 शिक्षक होंगे बर्खास्त
औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 12 प्रारंभिक शिक्षक बर्खास्त होंगे।
औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 12 प्रारंभिक शिक्षक बर्खास्त होंगे। सभी शिक्षकों का बीटेट का प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया गया है। जिन शिक्षकों का बीटेट का प्रमाण पत्र फर्जी मिला है उसमें प्राथमिक विद्यालय पलकिया में कार्यरत सुनीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय ओरडीहा की किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय महुअरी में कार्यरत सहेंद्र कुमार, सौरभ कुमार ¨सह, प्राथमिक विद्यालय मल्लागरडी की पूजा कुमारी, रमेश कुमार, नवादा मदनपुर विद्यालय के रामाशीष दुसाध, अमरेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय शिवा बिगहा के जीतेंद्र कुमार एवं रेखा कुमारी शामिल हैं। मध्य विद्यालय बनिया में कार्यरत शिक्षक अविनाश कुमार पांडेय के पिता के नाम में त्रुटि पाई गई है। प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में कार्यरत विभा कुमारी एवं हिमानी सिन्हा का बीटेट प्रमाण पत्र अप्राप्त है। प्रमाण पत्र अप्राप्त होने के कारण दोनों का प्रमाण पत्र फर्जी होने की आशंका जताई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अजय कुमार जयसवाल ने बताया कि मदनपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 141 शिक्षकों का बीटेट प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया था। जांच में उपरोक्त 12 प्रारंभिक शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। एक नियोजित प्रारंभिक शिक्षक के पिता के नाम में गलती पाई गई है। दो शिक्षकों का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि दोनों शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी है। जिन 12 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है उनके वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है। फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों के मामले की जांच निगरानी कर रही है। निगरानी के द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अगर निगरानी जांच नहीं करती तो मेरे कार्यालय से प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत किया जाता। बता दें कि मदनपुर के अलावा अन्य प्रखंडों में भी बीटेट प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच की जाएगी तो कई शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया जा सकता है। बता दें कि मदनपुर प्रखंड फर्जी शिक्षक बहाली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है।