Move to Jagran APP

झारखंड में बंद हो गए 1000 कल कारखाने : शरद यादव

लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मंगलवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करने जा रहे थे तभी औरंगाबाद परिसदन पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 06:15 AM (IST)
झारखंड में बंद हो गए 1000 कल कारखाने : शरद यादव
झारखंड में बंद हो गए 1000 कल कारखाने : शरद यादव

लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मंगलवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करने जा रहे थे तभी औरंगाबाद परिसदन पहुंचे। यहां प्रेसवार्ता में कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा यहां बिखर चुकी है। जबसे बिहार का बंटवारा हुआ है, झारखंड में भाजपा की सरकार है। यहां विकास की जगह केंद्र एवं राज्य सरकार धारा 370 एवं राम मंदिर का राग अलाप रही है। झारखंड में बीते पांच वर्ष के दौरान बंद हुए 1000 कल कारखाने पर नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं।

loksabha election banner

नोटबंदी के बाद से देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। किसान बदहाल हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल के नेता संविधान विरोधी कार्य कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरे दिन संविधान के बाहर बात करते हैं। सवाल उठाया कि धारा 370 से झारखंड का क्या वास्ता है। यह सरकार विकास पर नहीं राम मंदिर पर बात करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति संविधान के दायरे में चलती है, राम मंदिर का मुद्दा अलग है। देश की 130 करोड़ जनता को केंद्र सरकार भूल गई है। महाराष्ट्र में चल रही राजनीति पर कहा कि वहां भाजपा हॉर्स ट्रेडिग का खेल खेल रही है। जीते हुए विधायक इधर-उधर घूम रहे हैं। यहां राज्यपाल ने लोकतंत्र की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार दिल्ली से चलती है। गोवा, हरियाणा एवं महाराष्ट्र में संविधान के मर्यादा का ख्याल नहीं रखा गया। पैसे की थैली लेकर नेता घूम रहे हैं परंतु इस बार भाजपा को निराशा हाथ लगेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि देश का बजट प्रत्येक वर्ष 24 लाख करोड़ की होती है। जिदगी को बेहतर बनाने के लिए बजट पेश किया जाता है परंतु देश में ऐसा नहीं हो रहा है। केंद्र सरकार के पास तीन ही मुद्दे हैं, पाकिस्तान, कश्मीर और हिन्दू-मुसलमान। राजनीति करने वाले घंटा बजा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क का हाल बेहाल है। उन्होंने कहा कि धर्म अलग है और राजनीति संविधान से चलती है। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक भीम यादव, सुरेश मेहता, लोजद के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, विकास यादव उपस्थित रहे। किस दल में हैं सुरेश जी

औरंगाबाद : झारखंड में चुनाव प्रचार करने जा रहे लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने परिसदन में स्थानीय नेताओं का हाल जाना। पूर्व विधायक सुरेश मेहता जब मिलने पहुंचे तो पूछा- बताइए आप किस दल में हैं। जवाब दिया- राजद में हैं तो कहा कि ठीक है, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेश पासवान से पूछा- आप चुनाव लड़े या नहीं तो उन्होंने कहा कि इस बार नहीं लड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.