विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगा हाजत में बंद कैदी को दे रहा था कारतूत, हुआ गिरफ्तार

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM (IST)

बिहार के अरवल में पेशी के लिए न्यायालय आये लूट कांड के आरोपियों को कारतूत देते एक युवक को पुलिस ...और पढ़ें

कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगा हाजत में बंद कैदी को दे रहा था कारतूत, हुआ गिरफ्तार
कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगा हाजत में बंद कैदी को दे रहा था कारतूत, हुआ गिरफ्तार

अरवल [जेएनएन]। बिहार के अरवल जिले में कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाकर अरवल व्यवहार न्यायालय के हाजत में कैदी कारतूस दे रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हाजत में बंद लूट कांड के आरोपियों को कारतूस देने के क्रम में गिरफ्तार नेतवा उर्फ सूरज कुमार नामक युवक से पुलिस पुछताछ कर रही है। 

सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए कारतूस के साथ न्यायालय के हाजत तक युवक के पहुँचने से पुलिस महकमा सकते में है। एसपी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया जहानाबाद एसपी से मंडल कारा काको में छापेमारी के आग्रह किया गया है। पुलिस का मानना है कि पेशी के लिए आये कैदियों के पास पिस्तौल होगा इसी उदेश्य से युवक द्वारा कारतूस दिया जा रहा था।

गिरफ्तार युवक कुर्था थाना क्षेत्र के नादौरा गाँव का निवासी है।वह लूट कांड के आरोपियों को कारतूस दे रहा था।कुर्था थाना कांड सं-67/2017 के पाँच आरोपी जेल में बंद है। अरवल में जेल नही होने के कारण कैदियों को जहानाबाद मंडल कारा से पेशी के लिए अरवल ले जाया जाता है।