अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाय अपना दम
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के निघवां गांव में बुधवार को नवयुवक संघ के द्वारा अंतराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के निघवां गांव में बुधवार को नवयुवक संघ के द्वारा अंतराज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पार्षद अध्यक्ष किरण देवी, मजदूर ट्रेड यूनियन के नेता राजेंद्र यादव,प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान तथा अहमदपुर हरना पंचायत के मुखिया अमरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस दंगल प्रतियोगिता में उतर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्य के पहलवान पहुंचे थे। दंगल के फाइनल दौर में बिहार के समेश्वर एवं उतर प्रदेश बनारस के मोनू पहलवान के बीच जबदस्त मुकाबला हुआ। कांटे के मुकाबला में मोनू पहलवान विजयी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वालों को 51 हजार रुपए के साथ साथ पुरस्कार स्वरुप गाय भेंट की गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 51 सौ रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया अमरेंद्र शर्मा ने प्रथम पुरस्कार पाने वाले पहलवान को गाय ले जाने के लिए भाड़ा स्वरुप 51 सौ रुपए की राशि अलग से भेंट की। इस मौके पर निघवां पैक्स अध्यक्ष रवि पंकाश,पूर्व मुखिया मनोज कुमार पप्पु, माले नेता अवधेश यादव,र¨वद्र कुमार रवि,रामदीप यादव, न रेंद्र ¨सह आदि लोगों ने अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में जिला पार्षद के अध्यक्ष ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन खेल रहा है। आधुनिकता के दौर में यह विलुप्त होता जा रहा है। उन्होंने इसके लिए आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय स्तर पर पहलवानों को अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगा।