अपनी मांगों को ले वार्ड सदस्यों ने दिया धरना
अरवल। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को वार्ड सदस्य संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में धरना का आयोजन किया गया।
अरवल। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को वार्ड सदस्य संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में धरना का आयोजन किया गया। वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित धरना में संघ के संरक्षक मनोज ¨सह यादव ने कहा कि सरकार जो अधिकार उपलब्ध कराई है उससे वार्ड सदस्यों को काई वंचित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रिया के बाद भी सात निश्चय योजना को आज तक धरातल पर नहीं उतारा गया है। इसका मुख्य कारण मुखिया की मनमानी रवैया बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति को एकमुस्त राशि स्थानांतरित नहीं करती है। कमीशन खोरी के कारण चयनित वार्डों में मुखिया चेक पर साइन करवा लेते हैं। इस हालात को रोकने के लिए जिला प्रशासन को आगे आना होगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख काशीराम, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रंजय कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।