Move to Jagran APP

राष्ट्र निर्माण में गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन जरूरी

शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कलेर द्वारा मेहंदीया देवीस्थान के परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 10:31 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन जरूरी
राष्ट्र निर्माण में गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन जरूरी

अरवल । शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई कलेर द्वारा मेहंदीया देवीस्थान के परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुखिया संघ जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन, मुखिया आनंद सिन्हा, अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार, विभाग संयोजक संजीव कुमार, अखिलेश शर्मा एवं अंजनी र्शमा ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता नगर इकाई उपाध्यक्ष रंजन कुमार एवं संचालन कोषाध्यक्ष केशव कुमार कृति ने किया।इस मौके पर मुखिया आनंद सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान स्थिति में गुरू-शिष्य के परंपरा में काफी गिरावट आई है। जो खेद का विषय बनता जा रहा है। चरित्रवान गुरु ही शिष्य को चरित्रवान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस भौतिकवादी युग में पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा परम आवश्यक है।इस मौके पर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन  शिक्षक की भूमिका को रेखांकित करते हुए  कहा कि शिक्षक समाज के लिए एक दीपक के समान होता है ।नई पीढ़ी  को दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है।उन्होंने कहा अभाविप संगठन शिक्षक व छात्र दोनों के लिए  प्रासंगिक मंच के रूप में काम कर रहा है।इस मौके पर नगर मंत्री सुजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी से ही राष्ट्र का पुनर्निर्माण संभव है। युवा को आज कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि अभाविप छात्र हितों को लेकर कार्य करता है और रचनात्मक क्रियाकलापों के जरिए सामाजिक कार्यो में हिस्सेदारी निभाता है।उन्होने कहा आज टीवी एवं फिल्म के माध्यम से अश्लीलता परोसी जा रही है। जिस कारण युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित होती जा रही है। इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। इस मौके पर अंजली शर्मा  ने कहा कि अपनी सभ्यता संस्कृति को टूटने से बचाइए। दुनियां में गुरू से बढ़ कर कुछ भी नहीं है।मीडिया प्रभारी निशांत कुमार ,अमर कृति संजीव सचिव, बादल ¨सह, संयोजक संजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में नगर सह मंत्री मुकुल कुमार, राज आर्यन साहू, कार्यकारिणी सदस्य राजा ¨सह ,नवनीत कुमार ,¨चटू कुमार ,कुंदन कुमार, नारायण जी सहित अन्य छात्र मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.