स्वरोजगार को प्रशिक्षित हो बनें आत्मनिर्भर: एसडीओ
अरवल। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अरवल। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को कौशल उन्नयन विकास प्रशिक्षण के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी किरण ¨सह, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन तथा युवा समन्वयक कृष्णकांत ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। ब्यूटिशीयन का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार कर सकती हैं। इस मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यहां ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण मिलने से महिलाओं को काफी सुविधा होगी। इससे उनलोगों को रोजगार उन्मुखी हुनर की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होंगी तब तक उनके परिवार में खुशहाली नहीं आ पाएगी। इस मौके पर युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार पाठक, प्रशिक्षक ज्ञान भारती के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।