एसडीओ ने बच्चों से ली सिलेबस की जानकारी
अरवल। स्थानीय रोजापर स्थित पायस मिशन स्कूल में मंगलवार को आयोजित पीटीएम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किरण ¨सह ने बच्चों से सिलेबस के बारे में जानकारी हासिल की।
अरवल। स्थानीय रोजापर स्थित पायस मिशन स्कूल में मंगलवार को आयोजित पीटीएम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किरण ¨सह ने बच्चों से सिलेबस के बारे में जानकारी हासिल की। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए। अभिभावकों ने अनेक प्रकार का सूझाव दिया। जिसे विद्यालय प्रशासन द्वारा स्वीकार कर उसपर ध्यान देने की बात कही गई।बच्चों द्वारा सिलेबस से संबंधित दी गई जानकारी पर एसडीओ ने प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पायस मिशन स्कूल नित्य प्रतिदिन प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। यही कारण है कि यहां के बच्चों को बेहतर प्रदर्शन रह रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में माता पिता काफी व्यस्त हो गए हैं। उनके पास अपने बच्चों के लिए समय नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के लिए भी समय निकालने की अपील की और कहा कि यदि आप ऐसा करेंगे तभी आपके बच्चों का बेहतर भविष्य होगा। उन्होंने कहा कि आपको अपने बच्चों के दोस्तों पर भी नजर रखना होगा। घर पर सिलेबस की भी जानकारी हासिल करनी होगी। इस मौके पर निदेशक राज कुमार ने अभिभावकों का समय देने के लिए आभार प्रकट किया। मौके पर प्राचार्य रेमी रेचल, उपप्राचार्य निरज कुमार तथा समन्वयक प्रेम राजवंश आदि लोग भी मौजूद थे।