सतुआनी आज, तैयारी पूरी
अरवल। लोकपर्वों में से प्रमुख पर्व सत्तुआनी 14 अप्रैल को को मनाया जाना है।
अरवल। लोकपर्वों में से प्रमुख पर्व सत्तुआनी 14 अप्रैल को को मनाया जाना है। इसे लेकर लोग तैयारी पूरी हो गई है।सभी लोग सत्तु तथा गुड़ के इंतजार में लग गए हैं। इस पर्व में आम का भी खास महत्व होता है। बताते चलें कि सूर्य के मकर राशि से मेष राशि में पहुंचने के उपलक्ष्य में यह लोक पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार का महत्व कृषि प्रधान इस इलाके से जुड़ी है। किसान जब नए उत्पादों को प्राप्त करते हैं तो उसकी खुशी में सामूहिक दावत के उद्देश्य से यह त्योहार मनाया जाता है। प्रकृति रुप से इस त्योहार का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि सभी वृक्ष नए फलों से लद जाते हैं। इस त्योहार में आम के फल तथा सत्तु का खासा महत्व होता है। इस त्योहार के पीछे अन्य कई धार्मिक मान्यताएं भी निहित है। इसे लेकर लोग सत्तु के साथ-साथ कच्चे आम की व्यवस्था भी कर रहे हैं।