Move to Jagran APP

शाहचांद की बरसी पर स्मृति सभा का हुआ आयोजन

अरवल। माले नेता शाहचांद की चौथी बरसी पर शुक्रवार को भाकपा- माले कार्यकर्ताओं ने भदासी में स्मृति सभा का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 06:56 PM (IST)
शाहचांद की बरसी पर स्मृति सभा का हुआ आयोजन

अरवल। माले नेता शाहचांद की चौथी बरसी पर शुक्रवार को भाकपा- माले कार्यकर्ताओं ने भदासी में स्मृति सभा का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी के पूर्व राज्य सचिव रामजतन शर्मा ने कहा कि शाहचांद हमेशा इंसाफ तथा सम्मान की लड़ाई में सक्रिय रहे। संगठन में शामिल होने से पहले ही उन्होंने लड़ाई छेड़ रखी थी। गरीबों के मान सम्मान के सवाल पर वे हमेशा मुखर होकर सामने आते थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। पूर्व राज्य सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। शासक वर्ग के लोग तानाशाही रवैया अपनाने में लगे हुए हैं। इस मौके पर सांप्रदायिकता के खिलाफ व्यापक जंग लड़ने का संकल्प लिया गया। पार्टी के नेताओं ने पटना में आयोजित 27 सितंबर की रैली की सफलता पर आम आवाम को बधाई दी। श्री शर्मा ने कहा कि अरवल-जहानाबाद की धरती चांद साहेब की विरासत रही है। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को जहानाबाद में रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में भी बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे। जिला सचिव महानंद ने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा कुर्बानी देकर अपना हक प्राप्त किया है। शाहचांद ने हमे जो सीख दी है उस रास्ते पर चलकर हक की लड़ाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा भगाओ ,गरीब बचाओ रैली को सफल बनाना है। 19 नवंबर को इस जिले से भी बड़ी संख्या में लोग जहानाबाद जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत झंडोत्तोलन से की गई। झंडोत्तोलन शाहचांद की जीवन साथी जमीला खातुन ने किया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, उपेंद्र पासवान, र¨वद्र यादव, राजेश्वरी यादव, अवधेश यादव, शोएब आलम, शाहसाद, शाह फराज आदि लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार रखे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.