कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ रूद्र महायज्ञ
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के नगवां गांव में बुधवार से आयोजित रूद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के नगवां गांव में बुधवार से आयोजित रूद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समदा मेला के पास पुनपुन नदी घाट पर पहुंचे जहां से जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल पर वापस लौटे। प्राचार्य स्वामी राकेश पांडेय जी महाराज के वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच जलभरी का कार्य पूर्ण किया गया। कलश यात्रा के दौरान हाथी घोड़े, उंट तथा विभिन्न देवी -देवताओं के वेशभूषे में नाचते गाते श्रद्धालु चल रहे थे। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। इस मौके पर डॉ ज्योति प्रसाद उर्फ शत्रुघ्न पंडित, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुरेश ¨सह, सचिव विरेंद्र ¨सह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मौके पर प्रकाश कुमार, संतोष राम, अमरजीत यादव, मनोज मिस्त्री,रामनिवास कुमार, सौरव कुमार समेत अन्य युवा विभिन्न देवी-देवताओं के भेष में चल रहे थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यज्ञ में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कष्ट नहीं हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है।