बालाजी मंदिर में मनाया गया रामनवमी का त्योहार
अरवल। रामनवमी का पर्व ऐसे तो पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं बालाजी मंदिर महेंदिया में इस पर्व को काफी आकर्षक तरीके से मनाया गया।
अरवल। रामनवमी का पर्व ऐसे तो पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं बालाजी मंदिर महेंदिया में इस पर्व को काफी आकर्षक तरीके से मनाया गया। इस पर्व को लेकर विगत दो दिनों से मंदिरों की साफ सफाई का कार्य चल रहा था ।आज के दिनअहले सुबह से ही अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया जो पुरे दिन तक चला। दोपहर बाद भगवान के जन्म के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। आज के इस कार्यक्रम में महेंदिया के अलावा अगल-बगल के दर्जनों गांव के हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। रामनवमी का पर्व क्षेत्र में बीते कल अर्थात शनिवार को भी मनाया गया था और आज भी मनाया गया। बालाजी महेंदिया के अलावा सोहसा स्थित राम जानकी मंदिर बेलसारे स्थित राम जानकी मंदिर नाथ खर्चा, चंदा श आदि ग्रामों के मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन कई जगह पर अखंड कीर्तन होने की सूचना मिली है।