फाइलेरिया उन्मूलन को ले निकाली गई रैली
अरवल। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 12:33 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 12:33 AM (IST)
अरवल। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में स्कूली बच्चों ने लोगों को इससे संबंधित दवा लेने की सलाह दी। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के उद्?देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके उन्मूलन में आम लोगों का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वासुदेव नारायण ने लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें