किसानों की समृद्धि से ही आएगी देश में खुशहाली
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र लोदीपुर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र लोदीपुर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, कृषि समन्वयक सुरेंद्र कुमार चौरसिया तथा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक सीएन चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर भाजपा नेता श्री शर्मा ने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे देश में खुशहाली नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण ¨सह ने किसानों की उन्नति के लिए कई योजनाएं संचालित की थी। वर्तमान सरकार उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने धान, गेहूं समेत अन्य अनाजों के समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों को काफी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के उत्थान के लिए संकल्पित हैं। सरकार की योजनाएं जमीन पर किसानों को लाभान्वित कर रही है। मौके पर कृषि वैज्ञानिक श्री चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष शंकर ¨सह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरेंद्र नारायण ¨सह, रौशन यादव, श्रीकांत शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।