सत्ता नहीं राष्ट्रीय हित सर्वोपरि : भाजपा
अरवल नगर परिषद क्षेत्र के बैदराबाद में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने की।
अरवल : नगर परिषद क्षेत्र के बैदराबाद में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने की। मौके पर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन मंत्री शिवनारायण उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए वंदे मातरम गान गाकर किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सह संगठन मंत्री ने कहा कि हमारा देश पिछले कई महीनों से कोरोना जैसी भयानक संक्रामक बीमारी से जूझ रहा था। कार्यकर्ता प्रत्यक्ष रुप से एक दूसरे से नहीं मिल पा रहे थे। चिकित्सक एवं वैज्ञानिकों के सहयोग से कोरोना के टीके की खोज हो चुकी है। आगामी 16 जनवरी से टीका लगना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा। भाजपा के लिए सत्ता नहीं राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास करना और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को गौरव होना चाहिए कि हम सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के सदस्य है। 22 जनवरी तक मंडल कार्यकारिणी की बैठक पूरी करनी है एवं शक्ति केंद्र की बैठक महीने में एक बार करनी है। जिला कार्यकारिणी की बैठक तीन महीने पर आयोजित की जाएगी। किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी सिडी शर्मा, पूर्व एमएलसी राम किशोर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सच्चिदानंद पीयूष, जिला महामंत्री श्रीकांत शर्मा, चंद्र भूषण सिंह ,शंकर सिंह ने अपनी-अपनी बातें रखीं। इस मौके पर हरेंद्र नारायण सिंह, सुनीता सिन्हा, अनिल दुबे, प्रमिला सिन्हा, बबन पासवान, शेषनाग ठाकुर, चंदन कुमार चंद्रवंशी ,जगदीश यादव, कन्हैया चन्द्रवंशी, मोइन अंसारी , राजमणि देवी , अमित चन्द्रवंशी, विकास कुमार राम, माधव कुमार, मनीष ब्रह्मर्षि,शशि भूषण भट्ट, गौरव शर्मा, संजीत सिंह, संजीत कुमार चंद्रवंशी, आनंद चन्द्रवंशी, सत्येंद्र राय, संजय साव, विमल ठाकुर, रामजी तिवारी, टोनू मिश्रा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए