अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने ली वाहनों की तलाशी
अरवल। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के निर्देश के आलोक में किजर थाने की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल क
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:49 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:49 PM (IST)
अरवल। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के निर्देश के आलोक में किजर थाने की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने रविवार की अहले सुबह से ही थाना मोड़ के पास बने चेक पोस्ट पर वाहन एवं मास्क की जांच अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी की डिक्की कागजात हेलमेट आदि की जांच की गई। कमी पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया। वही बिना मास्क पहने हुए लोगों से भी जुर्माने की राशि वसूली गई। जांच अभियान में प्रशिक्षु एसआई विवेक कुमार एवं अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र में बने दोनों चेक पोस्ट पर 24 घंटे वाहन की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच अभियान चलाए जाने से खासकर बाइक सवारों में हड़कंप मचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें