अगलगी से हजारों रुपए के धान की फसल जलकर राख
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के एकरौंजा गांव में रविवार को धान के खेत में अचानक आग लग गई। परिणामस्वरूप चार बीघे में लगे धान की फसल जलकर राख हो गया।
अरवल । सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के एकरौंजा गांव में रविवार को धान के खेत में अचानक आग लग गई। परिणामस्वरूप चार बीघे में लगे धान की फसल जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीण नारायण शर्मा ने बताया कि गांव के ही एक किसान के द्वारा धान के डंठल में आग लगाई गई थी। वह आग ठीक से नहीं बूझ सका था। जिसके कारण आस पड़ोस के खेतों में लगे धान की फसल में आग लग गई। हालांकि आग की लपटें देख शोरगुल होते ही वहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आग पर काबू पाने के उद्देश्य से ग्रामीण दौड़ पड़े। सभी लोग आग बूझाने में जुट गए। इस बात की जानकारी बीडीओ राजेश कुमार दिनकर को भी दी गई। बीडीओ ने इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते के लोगों को दी। हालांकि जब तक अग्निशमन दस्ते की गाड़ी पहुंचती लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था। अगलगी की इस घटना में किसान संतोष ¨सह तथा सत्येंद्र ¨सह की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। दोनो किसानों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसी तरह ¨सचाई कर उनलोगों द्वारा फसल को बचाया गया था लेकिन इस घटना ने देखते ही देखते उनकी फसल को राख में तब्दील कर दिया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से अन्य किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सका।