सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं स्थानीय मुखिया नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं स्थानीय मुखिया नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य जनक प्रसाद एवं संचालन राजद नेता मंटू मल्होत्रा ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय गणतंत्र की यह खूबसूरती है कि पूरे देश में स्वतंत्र रूप से कहीं भी भारतीय नागरिक रह सकते हैं। उन्हें संविधान द्वारा कई अधिकार प्रदत है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं खुशबू, सपना, सिमरन, प्रिया, विवेक, उज्ज्वल ,कुंदन द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। भोजपुरी कलाकार गुड्डू हलचल ने भी देशभक्ति गीतों से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम को लाल बहादुर शास्त्री, वेंकटेश शर्मा ,संजय भारती , उमेश ठाकुर मोहम्मद इस्लाम अंसारी समेत कई लोगों ने संबोधित किया