लापता व्यवसायी का अब तक नही मिला सुराग
अरवल। नगर थाना क्षेत्र के बैदराबाद बाजार से लापता सीमेंट व्यवसायी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
अरवल। नगर थाना क्षेत्र के बैदराबाद बाजार से लापता सीमेंट व्यवसायी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आठ जून को उसके भाई के बयान पर नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसके उपरांत पुलिस ने झारखंड के धनबाद में कई जगह पर खोजबीन की लेकिन अब तक विजय कुमार को ढूंढने में नाकाम रही है। दर्ज प्राथमिकी में सगे भाई नंद किशोर ने विजय कुमार के लापता होने की बात कही थी। उनका कहना था कि विजय कुमार भतीजा के इलाज के लिए पटना गया था और तब से वह लापता है। उधर इस घटना ने कुछ अलग ही मोड़ ला दिया है। विजय कुमार का पत्नी से 10 वर्षो से आपसी विवाद चला आ रहा है। उसके विरुद्ध मुकदमा भी चला। मुकदमे में एक माह की सजा भी हुई थी और तब से लगातार पत्नी से उसका मनमुटाव चल रहा था। विजय कुमार का मोबाइल धनबाद से बरामद कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिणाम तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।