लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक
अरवल। जदयू कार्यालय में शुक्रवार को समाजवादी ¨चतक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया।
अरवल। जदयू कार्यालय में शुक्रवार को समाजवादी ¨चतक डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र पटेल ने की ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ प्रगतिशील विचारधारा के मालिक थे। उनके सिद्धांत और बताए आदर्श पर चलने से आज भी लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नौ अगस्त 1942 को जब गांधी जी और अन्य कांग्रेस के नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे तब लोहिया ने भूमिगत रहकर भारत छोड़ो आंदोलन को पूरे देश में फैलाया था। डॉ लोहिया ने कहा था कि ¨जदा कॉम बदलाव के लिए पांच साल इंतजार नहीं करता। उन्होंने किसानों की समस्या के समाधान के लिए ¨हद किसान पंचायत की स्थापना की थी। जदयू नेता ने कहा कि लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर ही समतामूलक समाज के साथ विकसित देश का निर्माण हो सकेगा। इस मौके पर ब्लू चंद्रवंशी, रफीक आलम, शारदा नंद ¨सह, सुबोध कुमार, केडी ¨सह, नितेश पटेल के साथ साथ कई अन्य जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।