Move to Jagran APP

आज आएंगे कुशवाहा और करेंगे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

अरवल। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को यहां आएंगे। वे अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 01:25 AM (IST)
आज आएंगे कुशवाहा और करेंगे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
आज आएंगे कुशवाहा और करेंगे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

अरवल। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा गुरुवार को यहां आएंगे। वे अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिक्षा सुधार हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश महासचिव पप्पु वर्मा तथा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव तैयारी में लगे हुए हैं। द्वय नेताओं ने कहा कि उनके कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी जुटेंगे। नेताओं ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम लोगो में भारी आक्रोश है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि रालोसपा पहले से ही शिक्षा में सुधार को लेकर मुखर रही है और अभियान भी चला रही है। इसी कड़ी में उपेंद्र कुशवाहा यहां आ रहे हैं। वे गरीबों के रहनुमा अमर शहीद जगदेव प्रसाद के स्मारक पर माल्यार्पण कर अपनी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सदन कुशवाहा तथा संतोष पासवान आदि लोग भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.