वंदे मातरम गान पर प्रतिबंध लगाना दुर्भाग्यपूर्ण
अरवल। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा वंदे मातरम गान पर प्रतिबंध लगाने की कड़ी ¨नदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
अरवल। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा वंदे मातरम गान पर प्रतिबंध लगाने की कड़ी ¨नदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बंदे मातरम न सिर्फ एक गीत है बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक एवं प्रत्येक भारतीयों का प्रेरणा ¨बदू है। वंदे मातरम में संपूर्ण भारत की रागात्मक अभिव्यक्ति समाहित है। इसपर प्रतिबंध लगाकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने न सिर्फ देश की स्वाधीनता के लिए वंदे मातरम का जयघोष कर अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले बलिदानियों का अपमान किया है। यह मध्य प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की राजनीतिक सोंच में देश के बलिदानियों का अपमान करना मेरे जैसे भारतीय की ²ष्टि में घोर आपतिजनक है। प्रवक्ता ने कहा कि वंदे मातरम किसी एक वर्ग विशेष का नहीं बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहूत करने वाले लाखों सेनानियों के त्याग का प्रतीक है। केवल एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इसका अपमान करना बेहद दुखद एवं शर्मनाक है। कांग्रेस सरकार के इस दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय पर राहुल गांधी को देश की जनता के सामने अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।