संपर्क अभियान चला लगाए गए स्टीकर व झंडे
अरवल। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने गुरुवार को सदर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत के कोरियम तथा ओझा विगहा में भाजपा परिवार के तहत चलाये जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत पार्टी के झंडे व स्टिकर लगाए गए।
अरवल। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने गुरुवार को सदर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत के कोरियम तथा ओझा विगहा में भाजपा परिवार के तहत चलाये जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत पार्टी के झंडे व स्टिकर लगाए गए। इस दौरान पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।इस मौके पर श्री शर्मा ने बताया कि मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे पार्टी का कार्यकर्ता हूं जिसने देश को विकास के पथ पर हमेशा आगे बढ़ाया है। ?हम सभी सरकार की योजनाओं को लोगो के घर तक पहुंचा रहें हैं और उनकी हर समस्याओं का निदान करने में जनता की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सीमाओं के साथ ही आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत किया है। सामाजिक न्याय की दिशा में काम हो रहा है। उपेक्षित वर्ग व गरीबों में इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। गांव, गरीब व किसान के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। देश विकास की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को मजबूत सरकार की जरूरत है जो मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही दे सकती है। मोदी सरकार ने देश को विश्व में नई पहचान दिलाई है। विकास की इस गति को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी के संकल्प को हम सभी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे। इस मौके पर रवि कुमार, उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता ,मंत्री अमृत कुमार , दीपक कुमार रौनक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।