मौत की खबर सुनते ही किजर में मचा कोहराम
अरवल किजर थाना मुख्यालय से सटे किजर मुसहरी निवासी दंपती भगवान मांझी एवं पत्नी उषा देवी की
अरवल
किजर थाना मुख्यालय से सटे किजर मुसहरी निवासी दंपती भगवान मांझी एवं पत्नी उषा देवी की मौत की खबर सुनते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति-पत्नी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गए थे। अलीगढ़ पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के कारण स्थानीय शराब माफियाओं ने जवां क्षेत्र में नहर के किनारे फेंक दी थी, जिसके सेवन करने से दंपती की मौत हुई है। जैसे ही मौत की सूचना गुरुवार को सुबह मोबाइल के माध्यम से मिली आसपास के परिवार मृतक के घर पर पहुंच गए। मृत दंपती के घर पर उसके दो शादीशुदा बच्ची रहती है। तीन बच्चियां अपने माता-पिता के पास अलीगढ़ में ही है। इस मोहल्ले के दर्जनों लोग बाल बच्चे के साथ ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने गए हुए है। मांझी परिवार में इस घटना को लेकर काफी शोक व्याप्त है।
पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, हुलासगंज (जहानाबाद) : स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म व पुलिस हिरासत से फरार अभियुक्त रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपित पटना जिले के दानापुर अनुमंडल से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। फरार होने के बाद वर्ष 2017 से इधर उधर छिपते फिर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को पैतृक गांव टुलीबिगहा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी वर्ष 2017 में दानापुर क्षेत्र से एक नाबालिग को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज करा कर रजनीश को अभियुक्त बनाया था। तत्काल दानापुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जा रहे थे तभी वह चकमा देकर वहां से फरार हो गया था, तब से पटना पुलिस उसे तलाश कर रही थी। केस के आईओ उषा कुमारी पुलिस दलबल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ पटना ले गई।