Move to Jagran APP

डीएम को देखते ही चेहरे पर चढ़ा मास्क

अरवल। कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी के बीच सोमवार को संक्रअरवल। कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी के बीच सोमवार को संक्रमण से बेखौफ बिना मास्क घर से निकले लोगों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 11:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 11:13 PM (IST)
डीएम को देखते ही चेहरे पर चढ़ा मास्क

अरवल। कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी के बीच सोमवार को संक्रमण से बेखौफ बिना मास्क घर से निकले लोगों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी जे. प्रियदर्शनी खुद सड़क पर उतरी तो लोगों के चेहरे पर मास्क चढ़ गया। एसपी राजीव रंजन भी अभियान में शामिल थे।

loksabha election banner

मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को क्षेत्र में मास्क एवं हेलमेट चेकिग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी तथा पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने संयुक्त रुप से एनएच 139 के अरवल- सहार मोड़ पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान में कई लोग बगैर हेलमेट और मास्क के दोपहिया चालक सफर करते हुए पकड़े गए जिनसे जुर्माना की राशि भी वसूली की गई। बिना मास्क वाले लोगों को मास्क भी उपलब्ध कराई गई। डीएम ने आम लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए मास्क और शारीरिक दूरी को बनाए रखना अति आवश्यक है। कोरोना वायरस जानलेवा एवं खतरनाक है। इससे बचने के लिए सभी लोगों को सतर्कता एवं सावधानी बरतना जरूरी है। जो लोग कोविड-19 के नियमों के अनुपालन करने में कोताही बरतेंगे वैसे लोगों पर कार्रवाई किया जाएगा। बताते चलें कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में आदेश निर्गत किया गया था। इसके तहत पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय थानाध्यक्ष को भी लगाया गया था। मास्क उपयोग नहीं करने वाले लोगों से जुर्माने की राशि वसूल करने के उपरांत मास्क उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर मास्क एवं हेलमेट चेकिग अभियान चलाया गया। टेंपों, बस स्टैंड के अलावे सार्वजनिक वाहन एवं ऑटो में शारीरिक दूरी का अनुपालन नहीं किए जाने की स्थिति में विभागीय निर्देश के आलोक में जुर्माना वसूल किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.