माकपा ने की सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग
अरवल। माकपा के वरिष्ठ नेता एसएम सगीर और पुण्यदेव ¨सह ने सरकार से करपी, कुर्था व वंशी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:02 PM (IST)
अरवल। माकपा के वरिष्ठ नेता एसएम सगीर और पुण्यदेव ¨सह ने सरकार से करपी, कुर्था व वंशी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। कहा कि किसानों की स्थिति काफी दयनीय होती जा रही है। धान की फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे किसान अब उम्मीद छोड़ चुके हैं। किसानों ने अपनी गाढ़ी कमाई को धान की खेती में लगाई है। अब जब धान का फसल ही नहीं होगी तो फिर घर की पूंजी तो जाएगी ही, खाने के लाले भी पड़ जाएंगे। नेताओं ने कहा कि सरकार शीघ्र सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए किसानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें