Move to Jagran APP

किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित

अरवल। जिला कृषि कार्यालय के परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 01:13 AM (IST)
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित

अरवल। जिला कृषि कार्यालय के परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। कम खर्च पर अधिक उत्पादन करने के लिए किसानों को आधुनिक उपकरण तथा प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए किसानों को दक्ष किया जा रहा है। रासायनिक खाद का कम उपयोग करने की सलाह देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि खेतों को बंजर होने से बचाने के लिए जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे रासायनिक खादों के उपयोग से अनाजों की गुणवता में भी कमी आ रही है। इससे कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने लगी है।उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए जैविक खाद एक बड़ा विकल्प है। प्रभारी डीएम ने किसानों को माली हालत में सुधार लाने के उद्?देश्य से परंपरागत खेती के साथ-साथ औषधीय खेती, मछली पालन, बतख पालन समेत अन्य प्रकार के खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा सभी प्रकार की खेती के लिए किसानों को जानकारी दी जा रही है। किसी भी जानकारी के लिए किसान कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं पर त्वरित पहल करें। उन्हें जो भी जानकारी चाहिए उसे उपलब्ध कराएं। टाल मटोल की नीति अपनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेले में कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे जिसके माध्यम से किसानों को कई जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी। यहां किसानों ने कृषि यंत्रों की खरीददारी भी की। इस मौके पर किसान भूषण से सम्मानित रामजनम ¨सह, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार समेत सभी कृषि समन्वयक, सलाहकार एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.