उत्सवी माहौल में संपन्न हुई गोवर्द्धन पूजा
अरवल। जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को भगवान गोवर्द्धन की पूजा धूमधाम से उत्सवी माहौल में मनाया गया।
अरवल। जिले के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को भगवान गोवर्द्धन की पूजा धूमधाम से उत्सवी माहौल में मनाया गया। इसके साथ हीं जिले के भी विभिन्न गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गौ पूजा के अलावा स्थानीय गोवर्द्धन पर्वत की भी पूजा सामूहिक रुप से की गयी। अनेक स्थानों पर समारोह आयोजित कर लाठी, डंडा, गदका एवं अखाड़ा का भी आयोजन किया गया तो कहीं विरहा प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। अरवल के मोकरी गांव में श्री कृष्ण चेतना मंच के द्वारा गोवर्धन की पूजा धूमधाम से की गयी। इसके अलावा मखदुमपुर, वासिलपुर, डंगरा आहर,सरवां, सरौती इंटवा, ,अमा बिगहा, फतेहपुर संडा, अमरा, खोखड़ी, रोजापर, मोथा, कोहड़उल, चिरैयाटांड, खानकुलीपुर,भूसड़ा, अमरा, हसनपुर, पीपरा बंगला, भगवान विगहा, कंसोपुर, अबगीला, वाजीतपुर, वलिदाद इत्यादि स्थानों पर सामुहिक रुप से गोवर्द्धन भगवान की पूजा अर्चना उत्सवी माहौल में की गई। इस सदंर्भ में जानकारों का मानना है कि जब भगवान इंद्र यदुवंशियों पर अत्यधिक बारिश कर परेशान करना चाह रहे थे,उसी वक्त भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुलियों पर उठाकर यदुवंशियों की रक्षा की थी। उसी समय से यदुवंशी समाज के लोग गोर्वधन पर्वत की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। और अपने अपने गांवों में गोवर्धन पर्वत का आकार बनाकर सामूहिक रुप से पूजा करते हैं। पूजा आयोजन समिति की कई लोगों ने बताया कि गोवर्धन की पूजा वर्षो पूर्व से करने की प्रथा हमलोगों के पूर्वजों द्वारा चलाया जा रहा है। इधर कलेर प्रखंड के मधुश्रवां मठिया, पहाड़पुर, मड़ैला तथा आगानुर आदि गांवों में गोवर्द्धन पूजा का आयोजन किया गया। मधुश्रवां में मुखिया आनंद सिन्हा, निर्भय नरेंद्र, वैजनाथ यादव, रामनरेश ¨सह तथा मोहन ¨सह आदि लोग इस आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर लोगों ने लाठी भांजकर अपना करतब भी दिखाया। इधर पशुपालक अपने पशुओं को रंग बिरंगे डोरियों में घूंघरू तथा मूंगा का माला बनाकर सजाया। ¨सघ और शरीर में तेल तथा ¨सदुर लगाकर उसे अरवा चावल से चुमाया गया। करपी के मंगा बिगहा खेल मैदान में धूमधाम के साथ पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव व समाजसेवी आरके रंजन, प्रो अजय कुमार, सेवानिवृत शिक्षक वासु किशोर ¨सह, पहलवान मजानंद ¨सह, राणा कुमार, ¨सघलदीप जी, राजेंद्र ¨सह आदि लोग मौजूद थे।