आग से लाखों की संपत्ति जलकर राख
अरवल । वंशी तथा कलेर थाना क्षेत्र में अगलगी की घटना के कारण लाखों रूपए की संपति जलकर खाक हो गई। वंशी थाना क्षेत्र के करवा बलराम गांव में बुधवार की रात रामविनय साहु के गोशाले में आग लग गई।
अरवल । वंशी तथा कलेर थाना क्षेत्र में अगलगी की घटना के कारण लाखों रूपए की संपति जलकर खाक हो गई। वंशी थाना क्षेत्र के करवा बलराम गांव में बुधवार की रात रामविनय साहु के गोशाले में आग लग गई। जिसके कारण वहां से गायों को निकालना भी मुश्किल हो गया। इस घटना में चार गाय गंभीर रूप से झूलस गई। गोशाले के पास ही आटा चक्की मील भी संचालित होता था। आग के कारण मील को भी काफी नुकसान हो गया। अचानक आग की लपटें उठते देख गृहस्वामी शोरगुल मचाने लगे। वहां आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए अपने-अपने स्तर से जुट गए। हालांकि लोगों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में घर में आए मेहमान की मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया। पूर्व प्रमुख महाराणा प्रताप ने पशुओं के जख्मी होने की सूचना पशुपालन विभाग को दी। मौके पर चिकित्सकों की टीम पहुंचकर उनलोगों का इलाज करने लगे। इस अगलगी की घटना में तकरीबन चार लाख रूपए की संपति का नुकसान हुआ है। इधर हनुमान बिगहा में खलिहान में आग लग जाने के कारण चार किसानों की धान की पुआल जलकर राख हो गई। हालांकि जानकारी मिलते ही वहां अग्निशमन दस्ते के लोग पहुंचे और उनलोगों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार किसान योगेंद्र शर्मा, रामप्रवेश प्रसाद तथा केश्वर साव आदि लोगों के खलिहान में धान की पुआल रखा हुआ था। उसमें अचानक आग लग गई। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए भरपूर कोशिश की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार भी वहां पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके कारण पीड़ितों के सामने तो भूखमरी की समस्या उत्पन्न हुई ही पशुओं के चारे के लिए भी उनलोगों को सोंचने को मजबूर होना पड़ रहा है।