निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिए कई आवश्यक निर्देश
अरवल। जिलाधिकारी रवि शंकर चौधरी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया।
अरवल। जिलाधिकारी रवि शंकर चौधरी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड मुख्यालय में उपस्थिति पंजी, कागजातों की रखरखाव, अंचल कार्यालय के भवन एवं कागजातों की रखरखाव की जांच की गई। जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में प्रखंड नाजिर को सभी कागजातों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में कागजातों का रखरखाव के साथ साथ भवन की भी स्थिति को देखा।डीएम ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रखंड मुख्यालय में ईबीएम की जानकारी लोगों को दी जा रही है। जिससे कि मतदाताओं में ईवीएम के प्रति विश्वास उत्पन्न हो।डीएम ने बताया कि ईवीएम के द्वारा दिया जाने वाला मतदान सुरक्षित के साथ साथ विश्वसनीय भी है। इसमें किसी तरह का कोई गलती का गुंजाइश नहीं रहती है। जिला पदाधिकारी ने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां मतदाताओं को दी जानी चाहिए। अरवल जिला पदाधिकारी ने आरटीपीएस का निरीक्षण किया। इनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अंचल अधिकारी जगदीश पासवान समेत प्रखंड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।