किंजर छठ घाट पर गंदगी का अंबार, प्रशासन अब भी उदासीन
रीक्षण के वक्त कई दिशा निर्देश करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए थे। लेकिन आज तक न तो साफ सफाई हुई और न ही चेंजिंग रूम शौचालय की व्यवस्था इस छठ घाट पर हुई। सफाई नहीं होने से लोग भी परेशान हैं।
किंजर, जागरण टीम। लोक आस्था का महापर्व आज से शुरू हो गया। लेकिन किंजर स्थित सूर्य मंदिर पक्का सिढ़ी घाट एवं मंदिर परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। कुछ दिन पूर्व जिले के आला अधिकारी छठ घाट का निरीक्षण करने आए थे।
निरीक्षण के वक्त कई दिशा निर्देश करपी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए थे। लेकिन आज तक न तो साफ सफाई हुई और न ही चेंजिंग रूम, शौचालय की व्यवस्था इस छठ घाट पर हुई। छठ घाट पर हजारों की संख्या में महिला पुरुष छठ व्रती छठ पर्व करने आते हैं। प्रशासन की उदासीनता देख सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से साफ-सफाई, मंदिर का रंग रोगन, चेंजिंग रूम एवं शामियाना की व्यवस्था की जा रही है।