प्रमुख जगहों पर की गई थी सुरक्षा बलों की तैनाती
अरवल। मुस्लिम भाईयों का महान त्योहार ईद-उल-फित्र को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
अरवल। मुस्लिम भाईयों का महान त्योहार ईद-उल-फित्र को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिले के सभी प्रमुख जगहों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। जिला मुख्यालय के हर प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल के लोग तैनात थे। जिलाधिकारी रवि शंकर चौधरी एवं पुलिस अधीक्ष उमा शंकर प्रसाद सुरक्षा संबंधित जानकारी हासिल कर रहे थे। ईदगाह से लेकर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों के समीप भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला मुख्यालय में अपर समाहर्ता संजीव कुमार,एसडीपीओ शशि भूषण सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार के अलावा नगर थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता तो मुस्तैद थे ही बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस के जवान एवं लाठी पार्टी की भी तैनाती की गई थी। इस दौरान किसी भी असामाजिक तत्व के लोगों की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी।