सांस्कृतिक कार्यक्रम के धूम में पूरे रात झुमते रहे लोग
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बेलसार गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने की।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बेलसार गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज के लोगो को एक साथ बैठने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ के जीवन में इस तरह के आयोजन से जहां मनोमस्तिष्क को चंचलता प्राप्त होती है। वहीं आपसी समरसता का भाव विकसित होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में संगीत का काफी महत्व है। उद्घाटन के उपरांत लोक संगीत के ख्याति प्राप्त कलाकार अजीत आनंद, पुष्पा राणा तथा आकाश मिश्रा द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुती पेश की गई। इस दौरान पूरी रात गीत संगीत का दौड़ चलता रहा। इधर नाथ खरसा गांव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां भी श्रोता इस ठंड के मौसम में भी पूरी रात गीत संगीत का आनंद उठाते रहे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रवीण शर्मा, पहलेजा पंचायत के मुखिया विमला देवी, स्थानीय मुखिया आनंद सिन्हा, सरपंच रविरंजन शर्मा,अनिल शर्मा,समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।