विधान पार्षद के निधन पर शोक सभा
अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के शेरपुर सूर्यमंदिर के प्रांगण में भाजपा के मंडल इ्काई के तत्वावधान में विधान पार्षद सूर्यनंदन कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
अरवल। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के शेरपुर सूर्यमंदिर के प्रांगण में भाजपा के मंडल इ्काई के तत्वावधान में विधान पार्षद सूर्यनंदन कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता उपाध्यक्ष आमोद कुमार तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर संयोजक नारायण शर्मा ने कहा कि उनकी अचानक मौत हो जाने से हम सभी भाजपा परिवार शोकाकुल हैं। उनकी कार्यकुशलता, पराक्रम तथा बुद्धिवता सभी को आकर्षित करता था। वे एक निष्ठावान नेता थे। शोक सभा में शिवजन्म शर्मा, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार रणविजय ¨सह, उमेश तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।