कांशीराम की जयंती पर समारोह
अरवल। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के नायक संस्थापक कांशीराम की 85 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई।
अरवल। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के नायक संस्थापक कांशीराम की 85 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त किया और उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के परिवेश में कांशीराम के सपनों का भारत बनाने का समय आ गया है।हम लोग इस जयंती के माध्यम से संकल्प लें कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती को भारत का प्रधानमंत्री बनाए। इस अवसर पर महासचिव अखिलेश कुमार, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना रविदास,शंकर राम, शेखर कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय रविदास के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।