Bihar Road Accident: अरवल में तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, 8 घायल; 4 को PMCH किया गया रेफर
Bihar Road Accident News बिहार के अरवल में NH-139 पर हुई भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
संवाद सूत्र, कलेर (अरवल)। बिहार के अरवल के कलेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।
इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
8 घायलों में से चार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खाईं में गिरी ऑटो
जानकारी के मुताबिक, हादसे घायल हुए लोग ऑटो पर सवार होकर औरंगाबाद से दुगोला प्रोग्राम देखकर अपने घर वर्दली बिगहा लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो खाई में गिर गया।
ऑटो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह के रूप में की गई है। सभी घायल एक ही गांव के रहने वाले थे।
दुगोला कार्यक्रम देखने गए थे लोग
मृतक के स्वजन जय नाथ यादव ने बताया कि औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के चंदा पिसाई गांव में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सभी लोग दुगोला कार्यक्रम देखने गए थे। आगामी गोवर्धन पूजा में दुगोला कार्यक्रम को करवाने के लिए बुकिंग करना था। कलाकारों से मिलने गए थे।
ये लोग घायल
इस भीषण सड़क हादसे में विजय कुमार, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, चंद्रमा राजवंशी, बसरोपण सिंह, रिंटू कुमार, योगेंद्र राजवंशी और चनेश्वर रविदास को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल एक ही गांव वर्दली बिगहा के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Road Accident: अरवल में भीषण सड़क हादसा, RJD नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत; दो की हालत गंभीर