जयंती पर याद किए गए बिहार केसरी
अरवल। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण ¨सह की 131वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया।
अरवल। भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण ¨सह की 131वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सच्चिदानंद पीयूष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत बिहार केसरी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि से की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा कि श्री बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे मन, वचन और कर्म से एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि अपने पारदर्शी जीवन के दौरान उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ इस महापुरूष के निधन के बाद जब राज्यपाल की मौजूदगी में उनके तिजोरी को खोला गया था तो उसमें मात्र 24 हजार 500 रूपए ही थे। अपनी लोकप्रियता के कारण ही चुनाव में वे बिना प्रचार प्रसार के ही जीत हासिल करते थे। कार्यक्रम में महामंत्री वेंकटेश शर्मा ने कहा कि वे आजातशत्रु तथा अपराज्य योद्धा थे। सत्य और अ¨हसा के सिद्धांत में उनकी अटूट आस्था थी। उन्होंने किसानों के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की थी। इस मौके पर जिला पार्षद आनंद चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान समय में उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस प्रदेश के नवनिर्माण के लिए उन्होंने जो कार्य किया था उसे यहां के लोग कभी नहीं भूल सकते। उनके द्वारा स्थापित उद्योग धंधे आज भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष पंचम खत्री, कलेर के अध्यक्ष गिरेंद्र कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, राजीव रंजन, अविनाश कुमार, भरत कुमार, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।