Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्यमंत्री का पुतला

अरवल। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों में आक्रोश मार्च निकाला तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्यमंत्री का पुतला

अरवल। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों में आक्रोश मार्च निकाला तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला फूंका। वे लोग आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी घोषित किए जाने तक 18 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग कर रहे थे। अरवल में इस मार्च का नेतृत्व चंद्रावती कुमारी, सुनिता कुमारी, रेणु कुमारी, पुनम कुमारी तथा किरण कुमारी ने किया। इसके पूर्व सदर अस्पताल से आक्रोश मार्च निकाला गया जो भगत ¨सह चौक होते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कार्यालय के समीप पहुंचा। उसमें शामिल लोग 12 सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। कलेर में किरण कुमारी, हेमंती कुमारी, पुनम देवी,शिवानी कुमारी के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुलूस निकाला गया। एनएच 139 पर सभा का भी आयोजन किया गया। उनलोगों ने कहा कि वे लोग कई दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं और उसके कारण टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या घट रही है। उनलोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वे लोग हड़ताल समाप्त करने वाले नहीं है। करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से भी आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व कर रही प्रखंड अध्यक्ष किरण कुमारी, मंजू देवी,शकुंतला कुमारी, चंचला कुमारी, सुनिता कुमारी, कंचन कुमारी तथा विमला कुमारी ने कहा कि उनलोगों से बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया जाता है। जब हमलोग इसका विरोध करते हैं तो कार्रवाई की जाती है। बिहार राज्य कामगार यूनियन के जिला सचिव विजय प्रसाद ¨सह ने आशा कार्यकर्ताओं का साथ दिया। इधर कुर्था में भी आशा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर पुतला फूंका। इस आक्रोश मार्च में माले के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस मौके पर तारा कुमारी, कुरियर संघ के अध्यक्ष् त्रिवेणी यादव, सुनिता कुमारी, उषा कुमारी तथा रागिनी कुमारी आदि लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.