रंजय बने बसपा के प्रमंडल मुख्य जोन के प्रभारी
अरवल। जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार को प्रमंडल मुख्य जोन के बसपा का इंचार्ज बनाया गया है वहीं कुरजीत
अरवल। जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार को प्रमंडल मुख्य जोन के बसपा का इंचार्ज बनाया गया है वहीं कुरजीत सक्सेना को जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह यादव ने कहा कि इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। रंजय के जुझारु व्यक्तित्व का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। गरीब गुरबों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के कारण लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती, प्रदेश प्रभारी डॉ लाल मेधंकर तथा प्रदेश अध्यक्ष भरत ¨बद को बधाई दिया है। बधाई देने वालों में अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, ईं रंधीर कुमार, शेखर कुमार, शंकर कुमार, विकास यादव, मुनीलाल, प्रफुल कुमार आदि लोग शामिल हैं।