औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा अरवल : शाहनवाज
अरवल औरंगाबाद में आयोजित समाज सुधार यात्रा में शामिल होने के बाद पटना से लौटने के क्रम में भाजपा नेताओं ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी राजू झा का स्वागत किया।
अरवल : औरंगाबाद में आयोजित समाज सुधार यात्रा में शामिल होने के बाद पटना से लौटने के क्रम में भाजपा नेताओं ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और बिहार भाजपा मीडिया प्रभारी राजू झा का स्वागत किया। शहर के एक होटल में उद्योग मंत्री का स्वागत भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा व बुद्धिजीवी विचार मंच के लोगों द्वारा किया गया। मौके पर उद्योग मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हाजीपुर, बिहटा का औद्योगिक क्षेत्र में विकास हुआ है उसी प्रकार आने वाले दिनों में अरवल का भी विकास होगा। पटना से अरवल सबसे नजदीकी शहर है। उद्योग धंधा लगाने के लिए अरवल, पटना, औरंगाबाद के बीच मुख्य सड़क पर है। यहां उद्योग के लिए लोगों की जमीन भी आसानी से उपलब्ध हो सकती है। पहले अरवल नरसंहार के रूप में विख्यात था। लोग अरवल आने से डरते थे। लेकिन अब अरवल में उद्योग का जाल बिछाया जाएगा। लघु उद्यमी योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिजली, पानी, सिचाई ,स्वास्थ्य ,सड़क में अभूतपूर्व काम हुआ है। अब उद्योग के क्षेत्र में काम करने की बारी है। पहले लोगों की नकारात्मक राय थी, जो बदली है। मैं देश के उद्यमियों से अपील की है और एक नारा भी दिया है कि एक बार तो आइए बिहार। सिर्फ बेचिए नहीं बनाईये भी बिहार में। पहले बारह सौ 43 करोड़ का बजट उद्योग विभाग का हुआ करता था, जिसे निरंतर प्रयास से तीस हजार करोड़ के प्रस्ताव पर लाया हूं। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री व कार्यकर्ता के बल पर हूं। कार्यकर्ता ही मेरे भगवान है। मेरे मंत्री रहते कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए मजबूत है। दो हजार पचीस तक नीतीश कुमार की सरकार मजबूत है। स्वागत कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक पीयूष शर्मा ,गैस एजेंसी के प्रो शैलेस कुमार सनोज ,भदासी पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार ,राजा कुमार, शमशाद आलम ,जहांगीर आलम, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।