अरवल में 600 करोड़ रुपये से बनेगा 12.8 KM लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास, 20 मौजा की जमीन होगी अधिग्रहित
Arwal Greenfield Bypass: अरवल शहर में 12.8 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास 600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिससे शहर की भीषण जाम की समस्या खत्म होगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
अरवल में 12.8 KM लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास बनेगा।
परियोजना पर 600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
शहर को भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
जागरण संवाददाता, अरवल। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अरवल शहर में 12.8 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड बाईपास बनाने की स्वीकृति पिछले साल ही मिल गई थी।
बाईपास निर्माण में 6 अरब रुपए खर्च होंगे। बाईपास सदर प्रखंड के 20 मौजा और 756 प्लॉट से होकर गुजरेगी। इसके लिए 55.874 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा।
बाईपास एनएच 139 प्रसादी इंग्लिश बाजार से समाहरणालय से पूरब मोथा गांव से गुजरते हुए पिपरा बंगला गांव के समीप बाईपास एनएच 139 पर जाकर मिल जाएगा।
जाम से मिलेगी मुक्ति
इससे अरवल शहर, उमैराबाद और बैदराबाद में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर वाहनों के भारी दबाव के कारण शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर के भगत सिंह चौक के पर एनएच 139 और 33 के मिलने के कारण प्रत्येक दिन रुक-रुक कर सड़क जाम रहती है। इस दौरान पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
एम्बुलेंस को पार करवाने में भी ट्रैफिक पुलिस को पसीना छूटने लगता है।वाहनों के अधिक दबाव के कारण शहर के दुकानदार को दुकानदारी भी प्रभावित होता है।
बाईपास के निर्माण हो जाने के बाद बड़े वाहन शहर से होकर नहीं गुजरेंगे जिससे शहर के दुकानदार सहित आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड और बंगाल के बीच नई रेललाइन को हरी झंडी, फाइनल सर्वे शुरू; 127 KM ट्रैक से बदलेगी तस्वीर
अरवल में 12.8 किलोमीटर लंबी ग्रीन फील्ड बाईपास बनाने के लिए स्वीकृति प्राप्त है। अभी भू अर्जन का काम चल रहा है। फिर जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। फिर निर्माण की दिशा में अगली कार्रवाई जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
तुलसी प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, एनएच
