विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: टीन के डिब्बे में पटाखा रखकर फोड़ रहा था 13 साल का मासूम, फिर जो हुआ उसने उजाड़ दिया पूरा परिवार

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:56 PM (GMT+05:30)

अरवल के अलावल चक गांव में 13 वर्षीय अविनाश कुमार की पटाखा विस्फोट से मौत हो गई। वह टीन के ...और पढ़ें

अरवल में पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय मासूम की मौत

अरवल में पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय मासूम की मौत

HighLights

  1. अरवल में 13 वर्षीय अविनाश की पटाखा विस्फोट से मौत।

  2. टीन के डब्बे में पटाखा फोड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. गंभीर घायल अविनाश ने इलाज के दौरान पटना में दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, अरवल। त्योहार की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगीभर का गम बन गईं। जिस घर में मंगलवार की सुबह तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां शाम होते-होते चीख-पुकार मच गई।

रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के अलावल चक गांव में पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय अविनाश कुमार की मौत हो गई। वह प्रमोद कुमार का पुत्र था।

मंगलवार दोपहर अविनाश टीन के डब्बे में पटाखा रखकर फोड़ रहा था। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के साथ टीन के डब्बे का धारदार टुकड़ा उसकी गर्दन में जा घुसा।

वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा। अचानक हुए हादसे से स्वजन के होश उड़ गए। घटना के बाद स्वजन आनन-फानन उसे मोटरसाइकिल से अरवल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार शाम अविनाश ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जिस बेटे को माता-पिता ने बड़े अरमानों से पाला था, उसकी असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया। गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। एक छोटी सी लापरवाही ने परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।