विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में गरमा फसल के लिए अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा बीज, ऑनलाइन करें आवेदन

Published: Wed, 18 Mar 2026 03:16 PM (IST)

अरवल कृषि विभाग गरमा फसल के लिए किसानों को अनुदानित दर पर मक्का, मूंग और उड़द के बीज वितरित करेगा। ...और पढ़ें

बिहार में गरमा फसल के लिए अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा बीज (AI Generated Image)

बिहार में गरमा फसल के लिए अनुदानित दर पर किसानों को मिलेगा बीज (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अरवल। कृषि विभाग के द्वारा गरमा फसल के लिए अनुदानित दर पर बीज वितरण किया जाएगा। मक्का, मूंग, उड़द का बीज किसानों को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिला में इस बार गरमा फसल में मूंग, उड़द और मक्का की खेती की जाएगी। किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने पर बीज वितरण किया जाएगा। मक्का के लिए 10 क्विंटल, मूंग के लिए 296 क्विंटल, उड़द के लिए 60 क्विंटल, बीज वितरण का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है।

किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए विभाग गर्मियों के दिनों में जब खेत खाली रहता है उसमें गरमा फसल लगाने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है ताकि किसान का खेत खाली नहीं रहे और उत्पादन भी भरपूर हो।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मक्का, उड़द के फसल में कम पानी की आवश्यकता होती है और गर्मियों के दिनों में ही इसकी खेती होती है। जिले के किसान गर्मियों के दिनों में अपना खेत खाली छोड़ देते हैं। अगर गरमा फसल लगाएंगे तो खेत खाली नहीं रहेगा और उत्पादन होने से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

एक हेक्टेयर में मूंग के लिए 20 किलो, उड़द के लिए 20 किलो, मक्का के लिए 50 किलो और तिल के लिए 20 किलो बीज की आवश्यकता होती है। मूंग और उड़द के फसल हरा खाद के रूप में भी प्रयोग होता है।

धान के रोपाई के समय से खेत से हटाना नहीं पड़ता है। पौधे समेत जुताई करने से मिट्टी में उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। इससे किसानों को अपने खेत में रासायनिक खाद कम डालना पड़ता है जिससे मिट्टी स्वस्थ रहती है।

कृषि विभाग ने निर्धारित किया लक्ष्य

गरमा फसल के लिए कृषि विभाग ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जिला में इस वर्ष मूंग के बीज 296 क्विंटल किसानों के बीच वितरण किया जाएगा जिससे 37 सौ एकड़ में मूंग की खेती किसान करेंगे।

मक्का की खेती के लिए 125 एकड़ निर्धारित है जिसके लिए 10 क्विंटल बीज किसानों के बीच वितरण किया जाएगा। उड़द की खेती के लिए 750 एकड़ खेती निर्धारित है इसके लिए 60 क्विंटल बीज वितरण किया जाएगा।

क्या कहते हैं पदाधिकारी

किसानों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बीज वितरण किया जाएगा। सभी को प्रखंड में ही कृषि विभाग के दुकानों से बीज वितरण किया जाएगा। - रंजीत कुमार झा, जिला कृषि पदाधिकारी