शराब के नशे में दो गिरफ्तार
अरवल। ¨कजर थाने की पुलिस ने कुर्था मोड़ के समीप से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:38 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:38 AM (IST)
अरवल। ¨कजर थाने की पुलिस ने कुर्था मोड़ के समीप से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुर्था मोड़ के समीप शराब के नशे में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। गश्ती दल ने वहां पहुंचकर शराब के नशे में हंगामा कर रहे परसबिगहा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी प्रेम कुमार उर्फ विठल तथा सिगोड़ी थाना क्षेत्र के धोकहारा निवासी भोला ¨बद को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में ही ये लोग हंगामा कर रहे थे। एक अन्य समाचार के अनुसार सड़क जाम करने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें