बिना काम घर से बाहर निकलने वालों पर होगी कार्रवाई: एसपी
अरवल। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कंटेंनमेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मरीजों से मिलकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवा एवं सुविधा के बारे में जानकारी ली। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन आपलोगों की भलाई के लिए लगाया गया है। बगैर आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अरवल। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कंटेंनमेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मरीजों से मिलकर सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवा एवं सुविधा के बारे में जानकारी ली। एसपी ने कहा कि लॉकडाउन आपलोगों की भलाई के लिए लगाया गया है। बगैर आवश्यक कार्य के घर से बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले। कंटेनमेंट जोन निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों से लॉकडाउन पालन करने की अपील की। वैक्सीनेशेन लेना जरूरी है। उन्होंने पॉजिटिव मरीजों का हौसला बढ़ाया। कोरोना जैसी महामारी से डरना नहीं है इससे लड़ना है। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मरीजों के बीच में भाप लेने वाला मशीन भी उपलब्ध कराया। मरीजों को कम से कम तीन बार भाप लेना जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अन्य सभी थानाध्यक्ष को भाप लेने वाला मशीन और भरपूर मात्रा में मास्क उपलब्ध करा दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था कंटेनमेंट जोन में किया गया है। करपी प्रखंड में 92 कोरोना के एक्टिव केस
करपी। प्रखंड क्षेत्र में अभी भी आधे दर्जन गांवों में एक सौ से अधिक लोग कोरोना से पीड़ित हो होम आइसोलेट है। जानकारी के अनुसार किजर गांव में 12, अतौलह 9, केयाल 14, महतपुरा 16, अइयारा छह, करपी 17, शाहरतेलपा छह, गनियारी में पांच एवं बख्तारी गांव में सात लोग कोरोना से संक्रमित है। प्रबंधक अखिलेश वर्मा ने बताया कि उनलोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गयी है। संक्रमित लोगो पर नजर रखी जा रही है। तेजी से सुधार हो रहा है।