Move to Jagran APP

रानीगंज प्रखंड के सभी 22 पैक्सों के परिणाम घोषित

अररिया। रानीगंज प्रखंड कार्यालय के आइटीसी भवन में शनिवार की सुबह आठ बजे से पैक्स चुनाव क

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 12:50 AM (IST)
रानीगंज प्रखंड के सभी 22 पैक्सों के परिणाम घोषित
रानीगंज प्रखंड के सभी 22 पैक्सों के परिणाम घोषित

अररिया। रानीगंज प्रखंड कार्यालय के आइटीसी भवन में शनिवार की सुबह आठ बजे से पैक्स चुनाव की मतगणना कार्य शुरू किया गया। शनिवार की देर शाम तक सभी जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया। कुल पांच चरण में मतगणना संपन्न हुआ। मतगणना को लेकर कुल 15 टेबल लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। वहीं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रमन कुमार सिंह जीते हुए प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं तथा मतगणना की निगरानी व विभिन्न कागजी प्रक्रिया को लेकर पर्यवेक्षक पूर्णिया जिले के बायसी बीएओ अभय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अखिलेश दास, धर्मवीर गुप्ता, वज्रगृह प्रभारी सह पीओ देवेश कुमार गुप्ता, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी रजनीश कुमार, मदन कुमार गुप्ता सहित मतगणना कर्मी अपने अपने कार्यों के प्रति सजग दिखे। 17 पुराने चेहरे पर ही मतदाताओं ने विश्वास जताया है। हसनपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद से लगातार जीतते आ रहे नाथनेश्वर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी नवनीत कुमार को 328 मतों से हराया। जबकि खरहट पंचायत के पैक्स से पुराने अध्यक्ष संतोष विश्वास को हार का मुंह देखना पड़ा। संतोष विश्वास को मुन्ना कुमार मंडल ने 57 मतों से हराया। वहीं बगुलाहा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सिंह को 347 मत मिले जबकि शशि राजदीप को 295 मत मिले। बगुलहा पैक्स से संजय कुमार सिंह विजयी घोषित हुए। बसेटी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए लगातार जीतते आ रहे बिमल किशोर सिंह ने इम्तियाज अंसारी को 215 मतों से हराया। बेलसरा पैक्स से कुमारी पूनम को 303 मत मिले जबकि संगीता देवी को 199 मत मिले। बौसीं पैक्स से अध्यक्ष पद से राजीव कुमार चौधरी ने 257 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेन्द्र विश्वास को हराया। छतियोना पैक्स से अध्यक्ष पद से मोहम्मद शरीफ ने इनायत आलम को 247 मतों से हराया। फरकिया पैक्स अध्यक्ष पद से वरमाला देवी उर्फ माला देवी ने कड़ी टक्कर देते हुए उपेंद्र राय को 29 मतों से हराया। घघरी पैक्स से नजरुल इमाम ने रोशन सिंह को 67 मतों से हराया। गुणवंती पैक्स से ममता देवी ने वीरेन्द्र राय को 254 मतों से हराया। हाँसा पैक्स से अध्यक्ष पद से संजय मंडल ने विनोद शर्मा को 143 मतों से हराया। कोशकापुर उत्तर पैक्स से अध्यक्ष पद से बेचन यादव ने महेश्वर मंडल को 133 मतों से हराया। कुपाड़ी पैक्स से अध्यक्ष पद से आमोद यादव ने एक तरफा मुकाबले में मोहम्मद खालिद को 831 मतों से हराया। मझुआ पूरब से अध्यक्ष पद से कुणाल सिंह ने राम पवित्र मेहता को 55 मतों से मात दिया। मझुआ पश्चिम पंचायत से उपेन्द्र नारायण सिंह ने संतोष सिंह को 13 मतों से हराया। वहीं पचीरा पैक्स से नरेश पोद्दार जीते। नरेश पोद्दार ने अरुण सिंह को 403 मतों से हराया। परिहारी पैक्स अध्यक्ष पद से देव नारायण यादव ने अशोक यादव को 200 मतों से हराया। कोशकापुर दक्षिण पैक्स अध्यक्ष पद से जय शंकर स्नेही ने हरिनंदन सिंह को 26 मतों से हराया। वहीं बिशनपुर पैक्स से अध्यक्ष पद से नवीन कुमार मेहता ने मनीष कुमार मेहता को 321 मतों से हराया। विस्टोरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर सज्जाद ने तीसरी बार जीत दर्ज किया। वहीं मोहनी पैक्स अध्यक्ष पद पर मो सब्बीर व नन्दनपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव ने जीत दर्ज किया।

loksabha election banner

जबकि भोंड़हा पैक्स से मोहम्मद असफाक निर्विरोध चुने गए वहीं पहुंसरा पैक्स से सज्जन कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं बरबन्ना पैक्स का सदस्य पद का कॉलम पूरा नहीं होने के कारण रद्द किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में रानीगंज थाना के दरोगा हीरालाल मंडल, मो मैनुद्दीन सहित लगभग एक दर्जन पुलिस बल तैनात दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.