रेबीज के बारे में स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी
अररिया। नरपतगंज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला में शनिवार को विश्व रे
अररिया। नरपतगंज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला में शनिवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। महान फ्रांस के वैज्ञानिक लुई पाश्चर की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार यादव ने रेबीज रोग के बारे में स्कूली बच्चों को विस्तृत रूप से बताया। विज्ञान शिक्षक डॉ. धीरज सिंह और प्रेमावती कुमारी ने बच्चों को रेबीज के लक्षण, उपचार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कुत्ते के काटने से हैं नहीं बल्कि चमगादर बंदर बिल्ली एवं अन्य पालतू जानवरों के काटने से होता है रेबीज रोग लायसा वायरस के कारण होने वाला वायरल रोग है। साथ ही यह भी बताया कि झाड़-फूंक से बचना चाहिए कटे हुए जख्म पर मिर्च ना बांधे और बिना चिकित्सक की सलाह पर कोई भी दवा ना ले रेबीज के लक्षण बुखार और सिर दर्द घबराहट, बेचेनिया टेंशन भ्रम की स्थिति खानपान, निगलने में दिक्कत बहुत अधिक लार निकलना पानी से डर लगना पागलपन के लक्षण अनिद्रा की समस्या एक अंग में पैरालिसिस यानी लकवा मार जाना है। इसके साथ अनिल कुमार मिश्र, ओम प्रकाश मंडल, गनौरी कुमार सिंह ,रूबी कुमारी ने अपना विचार रखा।