विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अररिया में बिना लाइसेंस चल रही आरा मशीनों पर छापामारी, सामान जब्त; संचालकों में हड़कंप

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM (IST)

सिकटी में वन विभाग, एसएसबी और पुलिस ने अवैध आरा मशीनों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की। बरदाहा थाना क्षेत्र से ...और पढ़ें

पुलिस टीम ने की छापामारी। (जागरण)

पुलिस टीम ने की छापामारी। (जागरण)

HighLights

  1. वन विभाग, एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की।

  2. बरदाहा थाना क्षेत्र से दो अवैध आरा मशीनें जब्त हुईं।

  3. बिना वैध लाइसेंस के संचालित जनरेटर भी जब्त किए गए।

दीपक कुमार गुप्ता, सिकटी (अररिया)। -सिकटी में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग द्वारा रविवार को शिकंजा कसा गया।

एसएसबी 52वी वाहिनी सिकटी कम्पनी के सहायक कमाडेंट कृष्ण कुमार मीणा, बरदाहा थाना अध्यक्ष इम्तियाज़ खान तथा वन विभाग के दिनेश प्रसाद यादव के संयुक्त नेतृत्व में बरदाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान दो स्थानों पर बिना वैध अनुमति के आरा मशीन संचालित किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से दो आरा मशीन सहित दो जेनरेटर को जब्त कर लिया गया।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में बिना वैध लाइसेंस और बिना अनुमति के संचालित दो आरा मशीनों सहित दो जनरेटर सेट को जब्त किया गया।

Sikti Sawmill Raid

घटना की जानकारी देते हुए सहायक कमाडेंट कृष्णा कुमार मीना ने बताया कि सिकटी कम्पनी कार्यक्षेत्र में अवैध रूप से आरा मशीन संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना की पुष्टि एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा तत्काल वन विभाग, अररिया को अवगत कराया गया। इसके बाद एसएसबी, वन विभाग अररिया एवं बरदाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बरदाहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कॉलेज चौक और बरदाहा बाजार में छापेमारी की गई।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने बरदाहा बाजार से 36 इंच की एक आरा मशीन और एक जनरेटर सेट तथा कॉलेज रोड चौराहा क्षेत्र से 42 इंच की एक आरा मशीन और एक जनरेटर सेट सहित कुल दो आरा मशीन व दो जनरेटर सेट जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे, जब्त कर लिए  गए।

नहीं दिखा पाए लाइसेंस

जांच के दौरान उक्त आरा मशीनों के संचालन से सम्बंधित कोई भी वैध लाइसेंस अथवा आवश्यक अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। जब्त किए गए सामन की जब्ती सूची बनाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग, अररिया के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं, इस कार्रवाई से क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से आरा मिल संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की माने तो बरदाहा स्थित आरा मिल के संचालक के रूप में बिनोद शर्मा व नरेश शर्मा का नाम बताया जा रहा है।

Sikti Sawmill Raid

विभाग की ओर से मामले की जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश प्रसाद यादव की माने तो विभाग की ओर से आरा मिलों के संचालन की जांच की जा रही है।

बिना वैध अनुमति के आरा मिल संचालित पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर विभाग की निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

इस छापेमारी अभियान में एसएसबी के निरीक्षक प्रकाश चन्द पांडे, उप निरीक्षक हरिंदर सिंह और वन विभाग एवं बिहार पुलिस की ओर से दिनेश प्रसाद यादव, निशांत कुमार, रमा शंकर पंडित, फारेस्टर श्वेता भारती, विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, अर्पणा कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें- अररिया में जोरदार धमाके से दहल उठा इलाका, मकान के उड़े परखच्चे; घटनास्थल पर मिले मानव अंग